Type Here to Get Search Results !

स्त्री और पुरुष के दाहिने और बाएं माथे के ऊपर और नीचे तिल का होना | माथे पर तिल का होना | Mathe par til ka hona

आज हम ललाट पर तिल होने के बारे में जानेंगे। माथे पर तिल का होना किस बात का सूचक है। क्या मस्तक पर तिल का होना शुभ है या अशुभ, स्त्री और पुरुषों के मस्तक पर तिल का होना किस बात का संकेत देता है? क्या मस्तक के दाहिने और बाएं तिल का होना अलग-अलग प्रभाव देता है? इसी विषय के बारे में आज हम विस्तार से जानने वाले हैं।

माथे पर तिल का होना (Mathe par til ka hona)

माथे पर तिल का होना शुभ माना गया है। इसमें भी दाहिने और बाएं माथे पर तिल होने से अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है। जिसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

माथे के दाएं ओर तिल का होना (Mathe ke dahene til ka hona)

अगर किसी व्यक्ति के दाहिने माथे पर तिल है। तो यह एक बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि दाहिने तिल होना इस बात का संकेत देता है, कि यह व्यक्ति बुद्धिमान और परिश्रमी है। जिसकी वजह से इनकी सभी कार्यों में सफलता बड़ी ही आसानी से मिलता हुआ दिखाई देता है। लेकिन अगर जीवनसाथी की बात करें तो इनकी जीवन में सच्चा प्रेम कम देखने को मिलता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में धोखा खाने से डर लगता है।

माथे के बाएं ओर तिल का होना (Mathe ki bayen aur til ka hona)

जिस व्यक्ति के बाएं माथे पर तिल होता है। यह भी शुभ माना जाता है। हालांकि माथे के बाएं ओर तिल का होना अधिक परिश्रम का संकेत देता है। अर्थात ऐसा व्यक्ति अधिक परिश्रम करके सफलता को प्राप्त करता है। लेकिन इसके बावजूद भी यह व्यक्ति काफी प्रसन्न रहता है। और इसकी पास अधिक संपत्ति और धन रहता है।

माथे के बीच में तिल के होने से क्या होता है? (Mathe ke bich mein til ka hona)

जिस व्यक्ति के माथे के बीच में तिल होता है। यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत करता है। ऐसे व्यक्ति के परिवार में और दांपत्य जीवन में भी सुख बना रहता है। भूमि भवन आदि का भी सुख प्राप्त होता है। सब तरह से कहा जाए तो आर्थिक पक्ष काफी मजबूत नजर आता है। लेकिन स्वास्थ्य की नजर से देखा जाए, तो यह कुछ मानसिक तनाव में जीवन व्यतीत करते हैं।

माथे के ऊपर तिल का होना (Mathe ke upar til ka hona)

अगर किसी व्यक्ति के माथे के ऊपर तिल है। तो यह बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। क्योंकि माथे के ऊपर तिल होने से विवाह में विलंब होता है। पारिवारिक जीवन में सुख कम मिलता है। लेकिन ऐसे व्यक्ति के मित्र अधिक होते हैं। ऐसा व्यक्ति अपने कैरियर में अच्छा प्रदर्शन भी करता है।

माथे के नीचे तिल का होना (Mathe ke niche til ka hona)

जिन व्यक्ति के माथे के नीचे तिल होता है। यह भी अच्छा और बुरा दोनों परिणाम देता है। क्योंकि ऐसे व्यक्ति के जीवन में सच्चा प्रेम बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन माता-पिता से अधिक प्रेम देखने को मिलता है। जिसकी वजह से यह अधिक भावुक भी होते हैं। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में काफी धन भी कमाता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Amazan

Top Post Ad

Amazan

Disclaimer

Disclaimer
यह article केवल जानकारी purpose के लिए बनाया गया है। इसलिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। यह आपकी जिम्मेदारी है।

Popular Posts

Below Post Ad

ads