सपने में डॉक्टर को देखना एक आम बात है। अक्सर सपने में डॉक्टर दिखाई देते हैं। अगर आपको भी सपने में डॉक्टर दिखाई दिया है। तो इसका अर्थ आप को समझना चाहिए। क्योंकि सपने में डॉक्टर को देखना, आपके आने वाले निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को दर्शाता है।
लेकिन यह बात तब ज्यादा मायने रखने लगती है। की आप पूरे दिन में या सोने से पहले तक कभी भी डॉक्टर का नाम न सुना हो, ना सोचा हो, ना देखा हो तभी यह सपना आपके जीवन में अपना फल देगा। अगर आप पूरे दिन भर में किसी भी तरह से डॉक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त किया है। तो यह सपना आपके जीवन में कोई फल नहीं देता है।
इसलिए आप पहले स्पष्ट कर ले, कि आपने पूरे दिन और सोने से पहले तक कभी भी डॉक्टर के बारे में कोई जानकारी न ली हो। क्योंकि अक्सर देखा गया है, कि हम जो पूरे दिन भर में सोचते हैं, देखते हैं, या विचार करते हैं वही स्वप्न के रूप में दिखाई देता है।
सपने में डॉक्टर को देखना
तो चली अब हम जानते हैं, कि सपने में डॉक्टर को देखना कैसा होता है? तो अगर आपके सपने में डॉक्टर दिखाई दिया है। वह किसी भी परिस्थिति में दिखाई दे, या सपने में डॉक्टर के बारे में जानकारी मिल रही हो, या डॉक्टर के पास आपको जाना है। तो ऐसा सपना आपके लिए अशुभ माना जाएगा। क्योंकि ऐसा सपना आपकी निकट भविष्य में बीमारी लेकर आने वाला होता है।
सपने में डॉक्टर को देखना मेरे अनुभव के अनुसार केवल बीमारी लेकर ही आता है। वह कभी शुभ नहीं होता है। क्योंकि मैंने अनेकों बार सपने में डॉक्टर को देखा, और उसके कुछ ही दिनों बाद कोई न कोई बीमारी अवश्य आई है। इसलिए सपने में डॉक्टर को देखने के बारे में मेरा केवल यही मानना है, कि यह सिर्फ बीमारी लेकर ही आता है।
हालांकि कई और कारण हो सकते हैं। शायद किसी के लिए शुभ हो सकता है। क्योंकि मैं केवल अपना मत बता रहा हूं। और जो मैंने अनुभव किया है। मैं वही आपको बता रहा हूं। इसलिए आप भी अनुभव करें। और देखें कि आपके साथ क्या होता है।
अगर आपको सपने के बारे में और जानकारी प्राप्त करना है। तो आप यहां पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि मैंने यहां पर सपने के बारे में अनेकों जानकारी प्रदान किया हुआ है।