Type Here to Get Search Results !

मकान की छत डालने का शुभ मुहूर्त 2023 | लेंटर डालने का शुभ मुहूर्त | chhat dalne ka shubh muhurat

आज हम मकान के ढलाई करने के शुभ मुहूर्त बारे में जानेंगे। अगर आप भी मकान का छत डलवाना चाहते हैं। तो उसके लिए यहां पर शुभ मुहूर्त दिया गया है। जिसमें आप अपने मकान का छत डाल सकते हैं। यह मुहूर्त पंचांग के द्वारा निकाला गया है। जो कि शुभ मुहूर्त है। इसमें आप अपना कार्य कर सकते हैं।

यहां पर सभी मुहूर्त काशी के सूर्योदय के समय अनुसार दिया गया है।

छत ढलाई करने का शुभ मुहूर्त नवंबर 2023

दिनांकवार
5 नवंबर 2023रविवार

छत ढलाई करने का शुभ मुहूर्त दिसंबर 2023

दिनांकवार
7 दिसंबर 2023गुरुवार
15 दिसंबर 2023शुक्रवार

मकान का छत डालने का शुभ मुहूर्त कैसे देखें?

अब हम आपको मकान का छत डालने के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप स्वयं मुहूर्त का निर्धारण कर सकते हैं। मुहूर्त का चुनाव करने के लिए आपके पास पंचांग का होना अति आवश्यक है। क्योंकि पंचांग के माध्यम से ही नक्षत्र, तिथि, वार आदि को देखा जाएगा।

यहां पर दिए गए नक्षत्र, तिथि, वार आदि के योग जिस दिन बनता है। वही दिन मुहूर्त कहलाता है। हालांकि इसमें और भी विषयों के बारे में देखा जाता है। लेकिन हम आपको साधारण तौर पर देखने के तरीके बता रहे हैं।

नीचे सभी शुभ नक्षत्र, तिथि और वार आदि के बारे में जानकारी दिया गया है। जिससे आप अपने लिए एक शुभ मुहूर्त का चुनाव कर पाएंगे।

मकान का छत डालने का शुभ नक्षत्र कौन-कौन से है?

मकान का छत डालने के लिए सबसे उत्तम नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रोहणी, स्वाति, पुनर्वसु, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, हस्त, अश्विनी, पुष्य, मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा आदि शुभ नक्षत्र माने गए हैं। इन नक्षत्रों में मकान का छत डलवाना चाहिए।

मकान का छत डालने के लिए कौन सा वार शुभ होता है?

मकान का छत डालने के लिए सबसे उत्तम वार रविवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को माना गया है। इन वार में ही मकान का छत डलवाना चाहिए।

मकान का छत डलवाने के लिए शुभ तिथि कौन-कौन से हैं?

मकान का छत डलवाने के लिए सबसे उत्तम तिथि तृतीया, पंचमी, अष्टमी, दशमी, त्रयोदशी और पूर्णिमा को माना गया है। इन तिथियों में ही मकान का छत डलवाना चाहिए।

मकान का छत डलवाने के लिए लग्न शुद्धि कैसे करें?

जब भी आप मकान का छत डलवाए, उस समय लग्न शुद्धि अवश्य करवा लें। क्योंकि लग्न शुद्धि करने के बाद ही मुहूर्त का चुनाव करना चाहिए। लग्न शुद्धि के लिए लग्न में कोई भी शुभ ग्रह बैठा हो या शुभ ग्रह की दृष्टि लग्न पर पड़ रही हो। उस समय गुरु और शुक्र उदय हो, तभी मकान का छत डलवाना चाहिए। गुरु और शुक्र अस्त में मकान का छत नहीं डलवाना चाहिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Amazan

Top Post Ad

Amazan

Disclaimer

Disclaimer
यह article केवल जानकारी purpose के लिए बनाया गया है। इसलिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। यह आपकी जिम्मेदारी है।

Popular Posts

Below Post Ad

ads