Type Here to Get Search Results !

नए कपड़े पहनने का शुभ मुहूर्त कब है 2023 | कौन से दिन किस रंग के कपड़े पहने

आज हम नए कपड़े धारण करने का शुभ मुहूर्त के बारे में जानेंगे। नया कपड़ा कौन से दिन धारण करना चाहिए? कौन से दिन किस रंग के कपड़े पहने? शनिवार को नए कपड़े क्यों नहीं पहनना चाहिए? कपड़े पहन लेने से क्या होता है? मंगलवार को कपड़े खरीदने से क्या होता है? शुक्रवार को कौन कपड़ा पहनना चाहिए? फटे कपड़े पहनना क्यों अशुभ है? किसी के पुराने कपड़े पहनने से क्या होता है?

कपड़े पहनने से मनुष्य की कौन सी खूबसूरती छुप जाती है? कपड़ा कौन सा अच्छा होता है? सोमवार को कैसे कपड़े पहनने चाहिए? रविवार को कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? इत्यादि प्रश्न के बारे में आज हम जानेंगे।

नए कपड़े पहनने का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में जो भी कार्य किया जाता है। वह शुभ मुहूर्त में किया जाता है। जिससे वह कार्य अपना शुभ फल प्रदान कर सकें। इसलिए अगर नया वस्त्र धारण करना है। तो उसको शुभ मुहूर्त में ही धारण करना चाहिए। क्योंकि शुभ मुहूर्त में धारण किया गया वस्त्र शुभ फल प्रदान करता है। और उस वस्त्र को पहनकर जो भी कार्य किया जाता है। या जिस कार्य के लिए नया वस्त्र शुभ मुहूर्त में धारण किया जाता है। तो वह कार्य अपना शुभ फल देता है।

नया कपड़ा कौन से दिन पहनना चाहिए?

सोमवार :- सोमवार के दिन धारण किया गया वस्त्र जातक को सकारात्मक रखता है। क्योंकि सोमवार का दिन चंद्रमा का दिन होता है। और चंद्रमा सौम्य में है। इसलिए वह विनम्र बनाकर रखता है।

मंगलवार :- मंगलवार को नया वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप कोई युद्ध सामग्री या बिजली से संबंधित कार्य करते हैं। तो उससे संबंधित वस्त्र को धारण कर सकते हैं। या आप कारखाना में कार्य करते हैं। तो वहां पर इस्तेमाल होने वाला वस्त्र को धारण कर सकते हैं।

बुधवार और गुरुवार :- बुधवार और गुरुवार के दिन आप अगर नया वस्त्र पहनते हैं। तो यह आपके लिए शुभकारी साबित होगा। इस दिन कोई संस्था से जुड़े वस्त्र या विद्यालय का वस्त्र को धारण करना सर्वोत्तम माना जाता है।

शुक्रवार :- नया कपड़ा पहनने के लिए शुक्रवार को बेहद शुभ दिन माना गया है। शुक्रवार के दिन धारण किया गया वस्त्र वैभव प्रदान करता है। क्योंकि शुक्र ग्रह को वैभव का कारक कहा जाता है।

शनिवार और रविवार :- शनिवार और रविवार के दिन कोई भी नया वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि इस दिन अगर कोई नया वस्त्र धारण करता है। तो वह वस्त्र रोग को बढ़ाता है। और उसके कार्य की गति को भी प्रभावित करता है।

नोट – अगर आपको रविवार, मंगलवार और शनिवार को नया वस्त्र पहनना आवश्यक है। तो उसने वस्त्र को आप सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन कुछ समय के लिए पहन ले। और उसके बाद उस कपड़े को आप रविवार, मंगलवार या शनिवार को पहन सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से नया वस्त्र पहनने का दोष खत्म हो जाता है।

रविवार को कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

रविवार के दिन सूर्य देव का दिन होता है। इसलिए इस दिन सुनहरा रंग, संतरा, गुलाबी आदि। खिले-खिले रंग के कपड़े धारण करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके स्वभाव में तेज आता है। और दिन भी अच्छा गुजरता है।

सोमवार को कैसे कपड़े पहनने चाहिए?

सोमवार के दिन भगवान शिव का दिन होता है। यानी शांति और शीतल का दिन होता है। क्योंकि सोमवार को चंद्र दिन भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन हल्के रंग का कपड़ा पहनना लाभकारी होता है। जैसे सफेद, हल्का गुलाबी, आसमानी, हल्का पीला, क्रीम, सिल्वर इत्यादि

मंगलवार को कौन से रंग के कपड़ा पहनना चाहिए?

मंगलवार को बजरंगबली का दिन कहा जाता है। इसलिए इस दिन संतरा, संतरा-पीला, सिंदूरी-संतरा, भगवा जैसे रंग के कपड़े पहनना लाभकारी होता है। क्योंकि ऐसा कपड़ा पहनने से व्यक्ति के अंदर स्फुर्ति और वीरता आता है। और वह व्यक्ति अपने कार्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

बुधवार को किस रंग का कपड़ा पहनना चाहिए?

बुधवार को भगवान गणेश जी का दिन होता है। इसलिए बुधवार को हरा रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। जो व्यक्ति हरा रंग का वस्त्र बुधवार को धारण करता है। उसका सारा दिन ज्ञान पूर्वक यानी विद्या में ही बिकता है। और उस व्यक्ति का मन भी शांत रहता है।

गुरुवार को कौन सा कपड़ा पहनना चाहिए?

गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन पीला वस्त्र धारण करना अति उत्तम होता है। इसके अलावा सुनहरा नारंगी रंग के वस्त्र को धारण कर सकते हैं। पीला रंग के वस्त्र को धारण करने वाला व्यक्ति समाज में मिलनसार होता है। और उसका समय बहुत अच्छा व्यतीत है।

शुक्रवार को कौन कपड़ा पहनना चाहिए?

शुक्रवार के दिन माता रानी का दिन माना जाता है। इस दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करना सर्वोत्तम होता है। वैसे तो शुक्रवार के दिन किसी भी रंग के कपड़े को धारण किया जा सकता है। लेकिन लाल रंग माता जगत जननी का प्रिय रंग होता है। इसलिए लाल रंग के वस्त्र धारण करना अति उत्तम होगा।

शनिवार को किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए?

शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस दिन काला रंग जैसा दिखने वाला कपड़ा पहनना अति उत्तम होता है। जैसे – गहरा काला, गहरा भूरा, गहरा जामुनी, गहरा बैगनी, गहरा नीला इत्यादि काला, भूरा, नीला जैसा रंग पहनने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। और वह व्यक्ति अपने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। उस व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है।

मंगलवार को कपड़े खरीदने से क्या होता है?

मंगलवार को नया वस्त्र नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है। मंगलवार के दिन नया वस्त्र खरीदने और पहनने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं। क्योंकि उस व्यक्ति पर मंगल दोष का प्रभाव पड़ता है।

शनिवार को नए कपड़े क्यों नहीं पहनना चाहिए?

जिस प्रकार मंगलवार को नया वस्त्र ना तो खरीदा जाता है। और ना ही पहना जाता है। उसी प्रकार शनिवार के दिन भी नया वस्त्र खरीदना और पहनना वर्जित है। क्योंकि शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ता है। जो व्यक्ति शनिवार के दिन नया वस्त्र खरीदता या पहनता है। उससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

किसी के पुराने कपड़े पहनने से क्या होता है?

दूसरे व्यक्ति का कपड़ा पहनने से त्वचा रोग का खतरा बढ़ता है। और उसके साथ ही उस व्यक्ति का नकारात्मक ऊर्जा भी आ जाता है। और ऐसा माना जाता है। कि दूसरे व्यक्ति का कपड़ा पहनने से दुर्भाग्य बढ़ता है। और सेहत भी खराब होने लगता है।

फटे कपड़े पहनना क्यों अशुभ है?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक फटा कपड़ा पहनने से शुक्र ग्रह प्रभावित होता है। शुक्र ग्रह को व्यक्ति के जीवन में होने वाले शुभ और अशुभ घटनाओं का जिम्मेदार माना जाता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को हटा कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। यह अशुभ होता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Amazan

Top Post Ad

Amazan

Disclaimer

Disclaimer
यह article केवल जानकारी purpose के लिए बनाया गया है। इसलिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। यह आपकी जिम्मेदारी है।

Popular Posts

Below Post Ad

ads